TRP डेस्क : चीन से विमान दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान का गुआंग्शी के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हदसे के वक्त विमान में 133 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना उड़ान के दौरान हुई जिसके बाद विमान पहाड़ों पर गिरने से आग भी लग गई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737 बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक हताहत व्यक्तियों की संख्या का कोई सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…



