रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। खैरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से कोमल जंघेल मैदान में उतरेंगे।

बता दें कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन 17 मार्च को अधिसूचना के प्रकाशन से शुरू हो जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  गलत दस्तावेजों के सहारे व्यवसाय कर रहे 19 मेडिकल फर्म के लाइसेंस निरस्त, 6 को किया निलंबित, दवा व्यवसायियों के बीच मचा हड़कंप