‘प्रभास’ की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने राम नवमी पर दिया तोहफा, 'बाहुबली' का दिखा राम अवतार

टीआरपी डेस्क। आज देशभर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। राम नवमी के त्योहार को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने काफी खास बना दिया है। इस फिल्म में ‘बाहुबली’ यानी प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ‘बाहुबली’ के राम अवतार की एक झलक शेयर की है, जिसको देखने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

निर्देशक ओम राउत ने अपने ट्विटर पर ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर। जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का, झूमें नाचे हर जन घर नगर। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न.’ साथ ही हैशटैग राम नवमी औऱ आदिपुरुष का इस्तेमाल किया है।

ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे है। बता दें कि पिछले महीने राजेश नायर द्वारा निर्मित आदिपुरुष का रिलीज डेट सामने आया था। इसमें लिखा था कि 12 जनवरी 2023 को 3डी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’!

See also  भूत बंगला का खुमार: इस वीकेंड OTT पर लें हॉरर-कॉमेडी का मजा, ये फिल्में करा देंगी हंसी और डर का अहसास

वहीं, हाल ही में प्रभास, पूजा हेगड़े, सचिन खेडेकर की फिल्म राधेश्याम रिलीज हुई थी। ये एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ था और इसमें जबरदस्त विजुवल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर