Horoscope 5 June 2022 : आज इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। आज चैत्र नवरात्री का आखरी दिन, रविवार 10 अप्रैल को आपका दिन कैसे रहेगा, जानें आज आपके सितारे क्या कहते है।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान दें। स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। कलह की स्थिति भी बनी हुई है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन अच्‍छी है। लगाव बना हुआ है। ऐसी ही स्थिति संतान के साथ भी है। दूरी है लेकिन लगाव बना हुआ है। व्‍यवसायिक सफलता मिलती रहेगी आपको। कोई परेशानी नहीं है।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे आप। व्‍यवसायिक सफलता मिलती दिख रही है। संतान और प्रेम पर ध्‍यान रखें। निर्णय लेने की क्षमता नकारात्‍मक बनी हुई है। व्‍यवसाय और प्रेम आपका ठीक है।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम दिख रहे हैं जो नई स्थिति पैदा कर रहे हैं।

See also  Horoscope 9 January 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य,पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

कर्क-आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता रहेगी जीवन में। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें।

सिंह-मन चिंतित बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य भी बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्‍यापार भी आपका ठीक चलेगा।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है लेकिन प्रेम, व्‍यापार और संतान बहुत अच्‍छी स्थिति में चल रही है। किसी तरह की कोई परेशानी वाली बात नहीं है। कुछ आंतरिक ज्ञान प्राप्‍त हो रहा है। जीवन जीने का सलीका आप सीख रहे हैं। अच्‍छी स्थिति है।

तुला-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

वृश्चिक-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। यात्रा में लाभ मिलेगा। धार्मिक बने रहेंगे। प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

See also  Horoscope 11 March 2022 : इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें आज का राशिफल

धनु-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पराक्रम और रोजगार बढ़ाने वाली है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी चल रही है।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार भरपूर सहयोग दे रहा है। संतान की स्थिति अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। चली आ रही व्‍यवसायिक और पारिवारिक परेशानी दूर हो रही है। एक अच्‍छी और सुदृढ़ स्थिति आपकी बन रही है।

कुंभ-विरोधी परास्‍त होंगे। रुके हुए काम को गति मिल जाएगी। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा लेकिन सब कुछ ओवरऑल ठीक रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें।

मीन-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम गढ़े जा सकते हैं।

See also  Ganesh Parv 2025: छत्तीसगढ़ में हैं भगवान गणेश की 2 प्राचीन प्रतिमाएं, हजारों साल पुराना है इतिहास

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर