रायपुर। छत्तीसगढ़ से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा स्पीकर चरण दास महंत की पायलेटिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम गोपाल दास था, जो नांदघाट का रहने वाला था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में विधानसभा स्पीकर बिलासपुर से रायपुर आने के लिए निकले थे। उनके आगे पायलेटिंग गाड़ी चल रही थी। इस दौरान स्पीकर की पायलेटिंग गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बाइक सवार गोपाल दास को अस्पताल भेजा गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आरक्षण बिल में हो रही देरी, सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल की भूमिका पर खड़े किए सवाल