दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (KK Patel Super Speciality Hospital) का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये अस्पताल कच्छ के लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज देने वाला है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में अनेक आधुनिक मेडिकल सेवाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिल रहा है।

अस्पताल का निर्माण श्री कच्छी लेवा पटेल समाज, भुज द्वारा किया गया है और प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह 200 बिस्तरों वाला कच्छ का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है जिसे आज जनता को समर्पित कर दिया गया है।

See also  15 अगस्त के बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर रायगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर