यूपी: उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी से नाराज बताए जा रहे आजम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। पार्टी ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान को चिट्ठी भेजी है। पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने आजम खान को चिट्ठी लिखी है। 3 पन्ने की चिट्ठी में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों की कतई हमदर्द नहीं है। वह मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह समझती है। पिछले 3 सालों में आजम खान और उनके परिवार के लिए अखिलेश यादव व उनके सिपहसालारों ने कोई ठोस आवाज नहीं उठाई है।

इस चिट्ठी में आजम खान से अपील की गई है कि एमआईएम में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की रहनुमाई करें। असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर मुसलमानों को सियासी पहचान दिलाएं। वहीं आज़म खान से जेल में मुलाकात का समय भी मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक आज़म खान की मंजूरी मिलने के बाद एमआईएम के नेता जेल जाएंगे।

See also  पेगासस जैसा स्पाइवेयर खरीदने की तैयारी में है भारत सरकार

बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि AIMIM के बड़े नेता जेल में जाकर आज़म खान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेल में आजम खान को पार्टी में शामिल होने का औपचारिक न्यौता भी दिया जाएगा। आजम खान को न्योते के बहाने मुस्लिम वोटरों को ओवैसी की पार्टी साधने की कोशिश करेगी। बताया जा रहा है कि रामपुर के पार्टी नेताओं के जरिए आजम खान व उनके परिवार तक ये चिट्ठी पहुंचाई जाएगी। AIMIM प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की मंजूरी के बाद चिट्ठी भेजी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर