नई दिल्ली। (Delhi Capitals vs Punjab Kings Venue Changed) दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कल यानी 20 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच पर कोरोना की मार पड़ गई है. दरअसल, मिचेल मार्श सहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना वायरस के कुल पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में अब इस मैच का वेन्यू बदल दिया गया है।

पहले के शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के बीच मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी।

BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच को पुणे के एमसीए स्टेडियम से ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली की टीम में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस आने के बाद ये फैसला लिया गया है।

See also  149 साल का हुआ टेस्ट क्रिकेट! 15 मार्च 1877 को खेला गया था पहला मैच, जानिए किसने बनाया पहला रन, पहला शतक और पहला विकेट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर