रायपुर : प्रदेश के अंदर दो दिनों के अंदर लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मंगलवार की स्थितियों को देखते हुए मौसम केंद्र ने संभावना जाहिर की है कि 2 दिनों के अंदर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलनी शुरू हो सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुँचा है। वहीं प्रदेश में एक दो स्थानों पर धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है

राज्य सराकर ने जारी की स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी

गर्मियों में आमतौर पर पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, पेचिश, डायरिया, अपचन, खट्टी डकार, एसिडिटी यानि गैस, कब्जियत, मिचली, पीलिया और टायफाइड, होने की संभावना रहती है। इन रोगों का प्रमुख कारण बाजार और खुले में बिकने वाले दूषित पेय एवं खाद्य पदार्थ हैं। इसलिए इन पदार्थों के सेवन में परहेज व सावधानी बरतनी चाहिए। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि सामान्यतः लोग इस मौसम में बाजार में बिकने वाले गन्ना या अन्य फलों के रस, लस्सी, कुल्फी, नीबू की शिकंजी आदि का सेवन करते हैं। इन पेय पदार्थों में बर्फ मिला होता है लेकिन कभी-कभी दूषित जल और सावधानियां नहीं बरतने तथा फलों के सड़े-गले होने के कारण पेट से संबंधित अनेक रोग पैदा हो सकते हैं। इन रोगों का मुख्य कारण खानपान ही है, इसलिए लोगों को गर्मियों के दौरान खानपान में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जनसामान्य को बाजार के खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले साफ-सफाई और वस्तुओं की गुणवत्ता जरूर सुनिश्चित करनी चाहिए। चूंकि गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर होती है इसलिए गरिष्ठ और मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए इसके अलावा घर में भी बासी भोजन या अन्य खाद्य पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में तेज गर्मी के कारण भोजन जल्दी खराब हो जाते हैं।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर