Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल
Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और पुराने मार्ग मजबूत होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें।

वृषभ-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत मजबूत होगी। स्‍वास्थ्‍य भी बहुत साथ देगा।

मिथुन-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की तरफ निरंतर बढ़ रहे हैं। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अभी बहुत अच्‍छी नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई जोखिम न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार के मामले में। शुभता बरकरार रहेगी। धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे।

See also  Horoscope 19 January 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-शत्रु परेशान करने की हिमाकत नहीं करेंगे। मित्रता की ओर बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे आप।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोई जोखिम की बात नहीं दिख रही है। रौब और रुआब बना रहेगा।

तुला-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। वि़द्यार्थियों के लिए सही समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की भी आशंका है।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति सामान्‍य से बेहतर होती जा रही है।

धनु-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है।

See also  Horoscope 9 November 2022 : इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़े अपना राशिफल

मकर-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति में काफी नजदीकी होगी। आपके उत्‍थान में भी साथ निभाएगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। निवेश करने से अभी बचें।

कुंभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। समाज में सराहे जा रहे हैं। उत्‍तम स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

मीन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान में दूरी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर