Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-स्थिति अभी बहुत अच्‍छी नहीं चल रही है। कुल मिलाकर पर्सनल लाइफ अभी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। संतान, प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। धन का आवक बरकरार रहेगा। सब कुछ ठीक रहेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ-प्रेम, संतान से निकटता है। निर्णय लेने की क्षमता बहत अच्‍छी हो गई है। सरकारी तंत्र से थोड़ी सी दूरी बनी हुई है। समस्‍या बनी हुई है। 36 का आंकड़ा दिख रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है। ताम्रपात्र दान करना अच्‍छा रहेगा।

See also  Horoscope 21 March 2023 : इन राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

मिथुन-कमजोरी का अनुभव करेंगे। पहले से स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। सरकारी तंत्र से लाभ हो रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे। भाग्‍य साथ देने लगा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। व्‍यापारिक संतुलन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां तंग करेंगी। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

See also  Horoscope 11 April 2024 : चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्‍सव संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बन रहा है। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक लाभ होगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-शब्‍द साधक बने रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम और संतान भरपूर सहयोग दिखाएगी। वाणी से आप सारे जग को जीत लेंगे, ऐसी आपकी क्षमता होगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य की बड़ी अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान को सानिध्‍य मिलेगा और पूरा-पूरा स्‍नेह आप देंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 25 January 2025 : इस राशि के जातकों के लिए तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर