लैंडिंग के लिए 'गगन' का इस्तेमाल करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो

नयी दिल्ली : इंडिगो ने नया इतिहास रच कर एयरलाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक मिसाल पेश किया है जिसमें इंडिगो स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘गगन’ का उपयोग करके विमान की लैंडिंग कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। इंडिगो द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि एटीआर-72 विमान द्वारा संचालित उड़ान को बीते दिनों सुबह राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर जीपीएस-सहायता प्राप्त भू-संवर्धित नेविगेशन का इस्तेमाल करते हुए उतारा गया।

बयान में कहा गया कि इस नेविगेशन प्रणाली को केंद्र के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। जब कोई विमान लैंडिंग के लिए रनवे के पास आ रहा हो तब ‘गगन’ का उपयोग पार्श्व और ऊर्ध्वाधर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए किया जाता है। इसकी सटीकता छोटे हवाई अड्डों पर विशेष रूप से उपयोगी है जहां उपकरण लैंडिंग प्रणाली स्थापित नहीं की गई है।

See also  Chandramukhi 2 : रिलीज हुआ चंद्रमुखी 2 का हिंदी ट्रेलर, कंगना रनौत दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को करेगी हैरान

बयान में कहा गया कि गगन भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करेगा, उड़ान में देरी को कम करेगा, ईंधन की बचत करेगा और उड़ान सुरक्षा में सुधार करेगा। नागर विमानन महानिदेशालय ने एक जुलाई, 2021 के बाद भारत में पंजीकृत सभी विमानों को गगन उपकरण से लैस करने का आदेश जारी किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर