बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, हरियाणा में चार संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

नेशनल डेस्क। हरियाणा की करनाल पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।

पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवाद व आईएसआई से जुड़े पंजाब के रहने वाले चार संदिग्ध आतंकियों को हथियारों व RDX के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपियों को चार बजे करनाल के बसताड़ा टोल से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी इनोवा कार में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत, भूपेंद्र अमनदीप व परविंदर सिंह बताए जा रहे हैं।

ऐसी जानकारी मिली है कि चारों संदिग्ध आतंकियों को तेलंगाना IED भेजना था। इनको लोकेशन पाकिस्तान से भेजी गई थी। इससे पहले भी ये लोग दो जगहों पर IED सप्लाई कर चुके हैं। इनके खिलाफ मधुबन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। एसीपी इंद्री मामले की जांच करेंगे।

इनके पास से देसी पिस्टल, 31 कारतूस और 3 लोहे के कंटेनर बरामद किए गए हैं। साथ ही 1 लाख 30 हजार रूपये कैश भी बरामद किए गए हैं। तीन युवक फिरोजपुर के रहने वाले हैं। 1 युवक लुधियाना का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी की जेल में दूसरे युवक से मुलाकात हुई थी।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, RSS के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर