Horoscope 14 August 2022 : इन राशि वालों के लिए बनेगे आय के नए मार्ग, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 14 August 2022 : इन राशि वालों के लिए बनेगे आय के नए मार्ग, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-शुभ कार्यों में खर्च मन को थोड़ा परेशान करेगा। एक तरफ खुशी भी होगी कि शुभ हो रहा है लेकिन उसमें खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्‍यवसाय आपका अच्‍छा चलेगा। संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी कोई बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें और पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से कोई गाज गिर सकती है आप पर। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी लेकिन वाणी के कारण कुछ तू-तू, मैं-मैं हो सकी है। निवेश करने से बचें। संतान और प्रेम की स्थिति आपकी अच्‍छी बनी हुई है।

See also  Horoscope 15 August 2023 : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मिथुन-शारीरिक निस्‍तेजता बनी रहेगी। फिर भी सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्‍छे चल रहे हैं। प्रेम और संतान भी कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ दे रही है।

कर्क-शारीरिक कमजोरी का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत दिख रहा है। व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। शुभता बनी रहेगी। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सिंह-शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी इन दिनों नहीं है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। अच्‍छा करते रहेंगे आप।

कन्‍या-सरकारी तंत्र का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।

See also  Horoscope 21 August 2024 : इन राशि वालों के आय में बना रहेगा उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते है आपके सितारें

तुला-भाग्‍य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर चल रहे हैं लेकिन किसी चीज की दिक्‍कत नहीं है। सही चल रहे हैं।

वृश्चिक-एक और दिन जोखिम वाला रह गया है। ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। चोट लग सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो गई है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

धनु-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बनने का संकेत है।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। एक सुखद और अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं।

See also  Horoscope 26 March 2024 : आज इन राशि वालों का सूर्य के तरह चमकेगा भाग्य, पढ़े अपना राशिफल

कुंभ-भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की भी स्थिति अच्‍छी है। बस कुछ भावनात्‍मक दृष्टि से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार आपका सही चलने लगा है।

मीन-गृहकलह से बचें। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं आप। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है और प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर