Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल

मेष- गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

वृषभ- व्‍यापार में वृद्ध‍ि दिख रही है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार आपमें बना हुआ है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

मिथुन- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे आप। कोई रोग नहीं है। पहले से ठीक हो रहे हैं आप। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार आपका सही स्थिति में दिख रहा है।

See also  Horoscope 11 September 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क- आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी रुक-रुक कर चलेगा लेकिन थोड़ा अभी खराब समय कहा जाएगा। चोट न लगे, ध्‍यान रखिएगा लेकिन अभी तो ठीक चल रहा है। शनि तत्‍व का दान करें।

सिंह- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा अत्‍यधिक सोचेंगे। चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर सोचेंगे। नकारात्‍मक सोचेंगे जिससे मन खराब रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

कन्‍या- आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

तुला- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। यात्रा में लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है।

वृश्चिक- भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है।

See also  Horoscope 15 December 2022 : इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

धनु- जोखिम बना हुआ है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है।

मकर- जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। उद्योग, व्‍यापार, नौकरी सब अच्‍छा दिख रहा है। सुखद समय है।

कुंभ- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है।

मीन- सुखद समय है। प्रेमालाप में समय व्‍यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। संतान पक्ष आपकी आज्ञा का पालन करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार से भरपूर रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर