रायपुर। Monsoon Updates : छत्तीसगढ़ में मानसून के 7 जून पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश भागों से आगे बढ़ रहा है। ऐसी संभावना है कि मानसून अनुमानित समय पर केरल तट तक पहुंच जाएगा।

ऐसा माना जाता है कि मानसून केरल पहुंचने के 10 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है। इस से अनुमान लगाया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य रहा तो 6-7 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा।

रविवार रात आई आंधी और बरसात की वजह से दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। इस बीच ठंडी हवाएं चली हैं। इसकी वजह से दिन का तापमान अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली चलने की संभावना जताई है।

See also  ननिहाल छत्तीसगढ़ का विशेष वाद्य यंत्र, भांचा राम के स्वागत से पहले गूंजेगी ‘मंगल ध्वनि’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर