रायपुर: मुख्यमंत्री आज अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बस्तर संभाग के दौरे से राजधानी वापस आ गए हैं। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सुकमा बीजापुर और नारायणपुर तीनो जगह कार्यक्रम हुआ। सभी क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी मार्गदर्शन का दौर चला। सरकार की सभी योजनाओं फिर वो चाहे राजीव गांधी न्याय योजना हो या अन्य लोगो तक पहुंच रही है।

बदल रहा है बस्तर

मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा बस्तर अब बदल रहा है। बदलते हुए बस्तर की तस्वीर खुलते हुए स्कूल नये बनते पुल- पुलिया सड़के हैं। बीजापुर में 156 स्कूल, सुकमा में 98 स्कूल शुरू हो चुके हैं। लोगो की आय में वृद्धि हो रही है। अकेले बीजापुर में 4 ट्रैक्टर के शो रूम हैं। जगदलपुर में चारो तरफ़ मोटरसाइकिल और कार के अलावा ट्रेक्टर के शो रूम भी देख रहे है। ये बताता है कि बस्तर में बदलाव है जो साफ तौर पर दिखाई देता है।

See also  What Did Minister Lakhma Say? - लखमा बोले आरक्षण नहीं दिला पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा

शासन की योजना का लोगो को लाभ मिल रहा है

मुख्यमंत्री के द्वारा आज अबूझमाड़ क्षेत्र में 1100 लोगों को पट्टे वितरण किये गए। इसी विषय पर और अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा वहां की बोली और अन्य चीजों से दिखाई देता है कि बस्तर की पहचान वहां की संस्कृति है । लोग शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

खेती में लघुवनोपज में फिर चाहे वो गौठान हो या मुर्गी पालन या मछली पालन , स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद को पहचान मिल रही है। सभी शहरों में सी मार्ट खुल रहें हैं। पहले उल्टी-दस्त से लोगो की मौत हो जाती थी। आज स्थिति ऐसी नहीं है।

See also  डालटनगंज में भूपेश ने भरी परिवर्तन की हुंकार,कहा. कांग्रेस जो कहती है वो करती है छत्तीसगढ़ आकर देखिए

हाट-बाजार योजना जैसी योजनाओं से सरकार का स्वास्थ्य अमला काम कर रहा है। लगातार लोगो को उनका हक मिल रहा है और विकास के द्वारा खुल रहे हैं ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर