नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती आज मनाई जा रही है। सावरकर की जयंती अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओ ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी बीच भाजपा के प्रवक्ता गौरव गोयल के एक ट्वीट से नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव गोयल ने वीर सावरकर की जयंती पर ट्वीट कर नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल कर वीर सावरकर के नाम पर करने की बात कह दी। गोयल ने ट्वीट में कहा कि “नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर विनायक दामोदर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किया जाना चाहिए”।

See also  DeepFake: PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं का बना फर्जी वीडियो, अब तक दर्ज हुए 4 FIR