श्रीनगर : जम्मू कश्मीर टूरिज़्म, फिक्की एवं इंडियन गोल्फ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 27 से 30 मई तक आयोजित गोल्फ, माइस टूरिज्म समिट एवं गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड सह प्रयोजक रहा। इस भव्य आयोजन के समापन एवं पुरस्कार समारोह के अवसर पर विजेताओ की घोषणा की गयी। विजेता में छत्तीसगढ से अनिल राय, आई.एफ.एस को रनरअप पहलगाम 18 होल टूर्नामेंट केटेगरी (14-24 Handicap) एवं सलिल श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, ओ.एस.डी. आवास एवं पर्यावरण को “क्लोजेसट् टू द पीन” पहलगाम 18 होल टूर्नामेंट का विजेता घोषित किया गया तथा विजेताओ को प्रतीक चिह्न प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ शासन अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ शासन शगौरव द्विवेदी, सचिव पर्यटन, जम्मू-कश्मीर शरमद हफीज, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू सहित छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गोल्फ खिलाड़ी भी शामिल हुए। साथ ही इस अवसर पर टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स एवं टूरिज्म से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। टूर्नामेंट के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से एडीजी रुपिंदर बरार विशेष रूप से शामिल हुईं। आयोजक संस्था फिक्की के चेयरमैन इरफान अहमद गुजू, को- चेयरमैन फिक्की राजेश शर्मा एवं राजन सहगल, अध्यक्ष, इंडिया गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन के द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएँ और समस्त प्रतिभागियों को टूर्नामेंट मे शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

See also  CG विधानसभा चुनाव : केशकाल विधानसभा से पूर्व IAS टेकाम को टिकट !

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर