Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार की वृद्धि होगी।कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पठन-पाठन में दिलचस्पी रहेगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में कमी आएगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

मिथुन राशि- क्रोध से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को कष्ट हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

See also  भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली

कर्क राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार के लिए भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। मित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनेता से भेंट होगी। नौकरी में मतभेद बढ़ेंगे।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

See also  Horoscope 13 April 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। लंबी यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। आलस्य की भी अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रह सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि- सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक समस्या भी परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

See also  Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: 15 मार्च का राशिफल, जानें ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर असर

मकर राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- मन में आलस्य का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।

मीन राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन सम्भव है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।