CG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कल 31 मई को रायपुर के दौरे पर

रायपुर : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कल 31 मई मंगलवार को राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने एकदिवसीय दौरे के लिए प्रहलाद पटेल सुबह 8:40 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पहुंचेंगे। तत्पश्चात 9:35 को (आईसीएआर) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट, बड़ौंदा में आयोजित प्रधानमंत्री के केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगे। दोपहर 2:00 बजे इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क के निरिक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरियट में पत्रकारों से मिलेंगे, इसके पश्चात शाम 5:00 बजे वे नियमित विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  ICC Test rankings : विराट कोहली रह गए पीछे... रोहित शर्मा ने मारी बाजी