निगम की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का 'जंगी प्रदर्शन', किया नगर निगम का घेराव

दुर्ग : मंगलवार को हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व महिला मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय और दुर्ग शहर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। दरअसल कार्यकर्ताओं ने यह घेराव दुर्ग नगर निगम के द्वारा जनहित में कोई भी विकास कार्य नहीं करने के विरोध में किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है और महापौर धीरज बाकलीवाल है और दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा पूरी तरह निष्क्रिय हैं।

Thumbnail image

शहर में हर जगह हो रहा भ्रष्टाचार – सरोज पाण्डेय

सरोज पांडे ने घेराव के दौरान कहा कि ”दुर्ग शहर में इन दिनों भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कहीं भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। न नालियों की सफाई हो रही है न तालाबों की सफाई हो रही है। हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। लोग इससे परेशान हैं लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।”

See also  बेरोजगारी भत्ता योजना : आज युवाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 31.71 करोड़ रुपए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर