भाजपा के पार्टी प्रमुख समेत 5 हजार लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

टीआरपी डेस्क। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित  करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्पाद शुल्क पर कटौती की थी। केंद्र सरकार के इस हैस्ले के बाद कई राज्यों ने कीमतों में कटौती कर पेट्रोल-डीजल को सस्ता किए। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने ऐसा नहीं किया जिसके फलस्वरूप तमिलनाडु में भाजपाइयों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु पुलिस ने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई सहित 5,000 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी सरकार से बिना अनुमति लिए चेन्नई में राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे थे। अन्नामलाई के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिवालय की ओर मार्च किया था।

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा पिछले महीने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी किए जाने के बाद से भाजपा विपक्ष शासित राज्यों से महंगाई के बीच लोगों को राहत देने के लिए ईंधन पर टैक्स कम करने की मांग कर रही है।

See also  Indian Railways : दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ में आपको घर तक पहुंचाएगी रेलवे, इन रूट्स पर बढ़ाए गए ट्रेनों के फेरे

अन्नामलाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने का वादा किया था। केंद्र पहले ही ईंधन की कीमतों में कमी कर चुका है और अब राज्य सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डीएमके ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वे पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 5 रुपये और 4 रुपये की कमी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार ईंधन की कीमतों में कमी की है। हम राज्य सरकार से अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर