मुंगेली: प्रदेश के मुंगेली ज़िले के लाईवलीहुड कॉलेज परिसर (जमकोर) में 03 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजक सुखकिसान बायो प्लानटेक प्राईवेट लिमिटेड, बिलासपुर के द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं से स्नात्कोत्तर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  HIGHCOURT BREAK : आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाई कोर्ट ने, पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट का प्रावधान किया खत्म…