छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका निलंबित
छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका निलंबित65988729 - macro shot of suspension stamp and fountain pen on a scheduler.

राजनांदगांव। यहां संचालित महिला छात्रावास में अश्लील हरकत करते पकड़े गए अधीक्षिका और अधीक्षक को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। स्थानीय बल्देवबाग स्थित महिला छात्रावास में बीते माह 20 मई को अधीक्षिका और नंदई स्थित बालक छात्रावास के अधीक्षक गणेश रामटेके को रंगरेलिया मनाते पकड़ा गया था। मामले की शिकायत के बाद जांच की गई।

महिला छात्रावास में बेरोक-टोक आता था अधीक्षक

बल्देवबाग स्थित महिला छात्रावास में अधीक्षक गणेश रामटेके अक्सर आया-जाया करता था। जानकारी मिली थी कि रामटेके और अधीक्षिका हॉस्टल के एक कमरे में रोजाना अश्लील हरकत किया करते थे। हॉस्टल के भीतर दोनों के रवैये को लेकर कुछ लोगों को भनक लगी। जिसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ते हुए विभाग को जानकारी दी गई। प्रशासन तक शिकायत पहुंचने पर संयुक्त कलेक्टर को जांच का जिम्मा दिया गया।

अधीक्षक के बिना रोकटोक महिला छात्रावास में जाने को लेकर भी प्रशासन ने सवाल उठाए। जांच के बाद प्रशासन की सिफारिश पर दुर्ग डीपीआई ने महिला अधीक्षिका और अधीक्षक गणेश रामटेके को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि महिला छात्रावास में गैर विभागीय और आम लोगों की आवाजाही पर रोक है। बिना ठोस कारण के बाहरी लोगों का छात्रावास में प्रवेश निषेध है। ऐसे में अधीक्षक की रोजाना बिना वजह छात्रावास में आवाजाही होने से मामले का खुलासा हुआ।

See also  अवैध भूमि सौदा मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी छवि रंजन को सरकार ने किया निलंबित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर