हसदेव अरण्य की लड़ाई लड़ रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे सिंहदेव
हसदेव अरण्य की लड़ाई लड़ रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे सिंहदेव

रायपुर। हसदेव अरण्य में कोयला खनन परियोजना की स्वीकृति के खिलाफ सरगुजा के हरिहरपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा है कि गांव के लोग एकराय रहें तो मैं आपके जंगल जमीन बचाने की लड़ाई में पहली गोली खाने तैयार हूं। मंत्री टी एस सिंह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

यह पहला मौका था जब प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। इस दौरान अपनी बात रखते हुए ग्राम घाटबर्रा के सरपंच जयनंदन पोर्ते ने कहा कि अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे हुए आज हमे 96 दिन हो गए हैं। हमारी ग्रामसभाओं के विरोध के बावजूद कोयला खनन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरिहरपुर के बालसाय कोर्राम ने कहा कि हम अपने जंगल की जमीन का विनाश नहीं चाहते, आप हमारी रक्षा कीजिए और खनन परियोजन को रद्द करवाइए।

See also  पंजाब के अधिकारियों से केजरीवाल की मुलाकात पर सीएम ने दिया विपक्ष को जवाब

ग्रामसभा की जांच पर उठाये सवाल

ग्रामीणों ने कहा कि सभी गांव के सरपंच और पंच यहां मौजूद हैं।प्रशासन द्वारा किसी भी ग्रामीण से फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की जांच हेतु बयान नही लिया गया है। जांच हेतु कोई अधिकारी गांव में नही आया, फिर कलेक्टर कैसे कह रहे हैं कि जांच हो गई है और ग्रामसभा सही है। प्रशासन निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है।

वैकल्पिक ऊर्जा का हो उपयोग

मंत्री टी एस सिंह देव ने ग्रामीणों को सुनने के बाद कहा कि आज पूरी दुनिया कोयले से बिजली बनाने की बजाए वैकल्पिक ऊर्जा पर जा रही है । केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2030 तक कोयला आधारित बिजली के उत्पादन को आधा करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। इस स्थिति में हसदेव जैसे जंगलों का विनाश नहीं होना चाहिए।
कोयला ऐसी जगहों से भी निकाला जा सकता है, जहां जंगल नहीं है।

बाहर के लोगों से करा रहे हैं खदान का समर्थन

टीएस सिंहदेव ने बताया कि आज मैंने देखा कंपनी के लोग ग्राम बासेन में खदान के समर्थन में गाड़ियों में भरकर प्रभावित क्षेत्र से बाहर के लोगों को लेकर मुझसे मिलवाने आए थे, जो मुझे ठीक नहीं लगा और मैंने इस पर नाराजगी भी व्यक्त की। सिंहदेव ने कहा कि “गांव के लोग एकराय रहें तो आपकी जमीन कोई नही ले सकता। यदि आप एक राय हैं तो में आपके जंगल जमीन बचाने की लड़ाई में पहली गोली खाने तैयार हूं।”

See also  नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का अजीबो-गरीब बयान, कहा - हम 10 नगर निगम में 6 से ज्यादा नहीं जीतना चाहते…! जानें, क्यों कहा ऐसा…

फर्जी ग्रामसभा की निष्पक्ष जांच हो

फर्जी ग्रामसभा के प्रस्ताव पर टी एस सिंहदेव ने कहा कि जब गांव के लोग लगातार विरोध कर रहे है, तो इसका साफ मतलब है कि उन्होंने पहले भी खनन की सहमति नही दी थी। फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की प्रशासन को उच्च अधिकारी भेजकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपका आंदोलन आज सिर्फ हरिहरपुर नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मुझे गुजरात के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि वहां के आदिवासी हसदेव पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर