रायपुर। क्रॉस वोटिंग के डर से छत्तीसगढ़ लाए गए हरियाणा के विधायक पुनः हरियाणा के लिए निकल गए हैं। ये सभी विधायक हरियाणा राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक बनाए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ रवाना हुए हैं। इन सभी विधायकों को नया रायपुर स्थित मेफेयर रिजॉर्ट में रखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विधयकों को चार्टर्ड प्लेन के द्वारा हरियाणा ले जाया जाएगा।

ज्ञात हो कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन को जीत दर्ज करने के लिए 31 विधायकों के मतों की आवश्यकता थी। लेकिन राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए तीसरे नाम की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद लगभग एक हफ्ते पहले हरियाणा से 31 में से 28 विधायक छत्तीसगढ़ पहुँचे थे। इसके बाद से लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरियाणा के विधायकों से मुलाक़ात करने आते रहें थे।

बहरहाल कल हरियाणा राज्यसभा के लिए मतदान होना है। जिसके लिए आज सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा वापस ले जाय जा रहा है।

See also  एकनाथ शिंदे सरकार में हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर