TRP डेस्क : अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) एक फैंटसी-मायथोलॉजिकल फिल्म है। ट्रेलर में काफी कुछ सीन ऐसे है, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे उम्दा कलाकार नजर आ रहें हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा का और नागार्जुन का किरदार भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होगी। साथ ही शाहरुख के फैंस लिए एक सरप्राइज भी है। दरअसल शाहरुख इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है, फिल्म में वह कैमियो (cameo) करते नजर आएंगे।

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के आवाज से होती है। वह कहते हैं- “जल, वायु, अग्नि प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो अस्त्रों में पाई हुई हैं… ये कहानी है इन सारे अस्त्रों के देवता की…ब्रह्मास्‍त्र।” इस बीच समंदर में दौड़ते हुए आलिया भट्ट और पूजा करते रणबीर कपूर की झलक दिखाई देती है। रणबीर कपूर के पास ऐसी शक्ति है, जिससे आग भी उनका बाल बांका नहीं कर सकती लेकिन वह इससे अनजान रहते हैं।

See also  Valentine Week : आज Rose Day पर दें 7 दिन तक खिले रहने वाला ये गुलाब

‘शिवा’ के रोल में रणबीर

फ़िल्म तीन भागों में दर्शकों के सामने आने वाली है। पहला भाग शिवा नाम किरदार पर होगा जिसकी भूमिका रणबीर कपूर निभा रहें हैं। शिवा जिसकी जिंदगी में ईशा नाम की लड़की आती है। ईशा का किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में बाकि फिल्मो के मुकाबले एक अलग अवतार में नजर आ रहें हैं। उनके लुक में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इस फिल्म में ‘शिवा’ के जिस रोल को रणबीर निभा रहे हैं, वह रोल उन्हें खास बनाता है। जैसा की ट्रेलर में देखा जा सकता है, कि उनके हाथ में त्रिशूल और आँखों में ज्वाला है, जिससे ‘शिवा’ के रोल में रणबीर बिल्कुल अलग अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर