Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 29 November 2022 : ये राशि वाले भावनाओं में बहकर न लें कोई निर्णय, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष – नकारात्‍मक सोच और प्रवृति अभी बनी रहेगी। बहुत जल्‍द आप इससे निकलेंगे लेकिन अभी थोड़ी असमंजस की स्थिति शारीरिक और जीवनसाथी को लेकर बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम, प्रेम और संतान के दृष्टिकोण से सही समय होगा।

वृषभ – अज्ञात भय परेशान करेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी हिली हुई रहेगी। कुछ भी सही समझ नहीं आएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। साझेदारी में समस्‍या आएगी। व्‍यवसायिक उथल-पुथल रहेगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य और मन मस्तिष्‍क सही काम करेगा जिसकी वजह से आप निकल जाएंगे इस विषम परिस्थिति से भी। व्‍यापार सही रहेगा।

मिथुन – मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सही रहेगा। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। आय के मार्ग की समीक्षा करके ही उसे प्रशस्‍त करेंगे। बाकी प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। प्रेम बना हुआ है।

See also  आज दिवाली: शुभ महासंयोग में महालक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, जानें पूजन की चौघाड़िया और मुहूर्त

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। इसमें समस्‍या दिख रही है। व्‍यवसायि‍क स्थिति ठीक-ठाक है लेकिन किसी नए व्‍यवसाय की शुरुआत न करें। राजनीतिक गलियारों में आपके बारे में थोड़ी नकारात्‍मक बातें चल रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम कहा जाएगा।

सिंह – यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। पूजा-पाठ में अतिवादिता से बचें। मान-सम्‍मान को ठेस लगने वाली बातें न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

कन्‍या – स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर विषम परिस्थिति है। कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चलते रहेंगे, इसमें रफ्तार आएगी।

तुला – जीवनसाथी के साथ परेशानी बढ़ सकती है। अति भावुकता में कोई निर्णय न लें। प्रेम में अतिवादिता से बचें। संतान पर ध्‍यान दें। कोई नई व्‍यापारिक शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्‍क न लें। मध्‍यम समय कहा जाएगा।

See also  Horoscope 15 August 2024 : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

वृश्चिक – शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

धनु – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। विद्यार्थियों में असमंजस बना रहेगा। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मकर – बहुत शांत होकर चीजों को निपटाएं। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है जीवन में। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान, व्यापार उत्‍तम है।

कुंभ – हार्ड एनर्जी ज्‍यादा रहेगी। अक्रामकता बढ़ी रहेगी। थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक सफलता का योग है लेकिन गलत रास्‍ते न अपनाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार ठीक है। अन्‍य स्थितियां भी ठीक हैं।

मीन – पूंजी का निवेश बिल्‍कुल न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में दूरी या थोड़ी नकारात्‍मक सोच हो सकती है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सब कुछ मध्‍यम दिख रहा है।

See also  Horoscope 30 March 2025 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इस राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे अच्छे अवसरों, पढ़ें अपना राशिफल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर