NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

TRP डेस्क : NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह सहित सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर आदि और एनडीए के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन पत्र में द्रौपदी मुर्मू के नाम से पहले प्रस्तावक रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता प्रस्तावक बनकर मौजूद रहे। नामांकन के समय ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।

See also  आधार नंबर को Voter ID कार्ड से जोड़ने वाला विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ जल्द बनेगा कानून

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर