रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया। उन्होंने श्रीशंकराचार्य अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। वहीं 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।

मिली जानकारी के अनुसार आज ही निरंकारी को हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में आज ही दोपहर को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने हालचाल जानकर डॉक्टरों से बातचीत की थी और उनके उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए थे।

CM भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

See also  नकली शराब पर सियासी सवाल- किस मंत्री के आशीर्वाद से राजधानी में चल रही है अवैध फैक्ट्रीः बृजमोहन अग्रवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर