नेशनल डेस्क। लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर को 2 साल कैद की सजा सुनाई है। राज बब्बर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

बता दें 2 मई 1996 को मतदान अधिकारी के द्वारा राज बब्बर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जहां उन पर मतदान अधिकारी से मारपीट का आरोप लगाया गया था। उस दौरान राज बब्बर वजीरगंज में सपा के प्रत्याशी थे। कोर्ट ने अब इस मामले में फैसला सुनाते हुए जहां उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है वही उन पर ₹8500 का जुर्माना भी लगाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BJP Leader Video Viral : धाकड़ के बाद अब इस भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल…