सेवामुक्त किये गए मनरेगा के परियोजना अधिकारियों को फिर से किया गया बहाल
सेवामुक्त किये गए मनरेगा के परियोजना अधिकारियों को फिर से किया गया बहाल

रायपुर। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय तक चले आंदोलन के दौरान राज्य सरकार ने 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को सेवामुक्त कर दिया था। आंदोलन की समाप्ति के दौरान इन्हें फिर से नौकरी पर रखे जाने का आश्वासन दिया गया था। इसी के परिपालन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय ने तीन पन्नों का आदेश जारी किया है, जिसमे पहले सेवामुक्त किये जाने का उल्लेख करते हुए इनकी सूची जारी की गई है। इसके साथ ही इन सभी की सेवावृद्धि का उल्लेख करते हुए संबंधित जिलों में ही उनकी पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।
मनरेगा कर्मियों के संगठन ने सहायक परियोजना अधिकारियों की पुनः बहाली किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  District President Selection : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन का अंतिम चरण! रैंकिंग के आधार पर PCC से दावेदारों को बुलावा…