जानें आज 11 सितंबर को कैसा रहेगा सभी जातकों का राशिफल
जानें आज 11 सितंबर को कैसा रहेगा सभी जातकों का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू मैं-मैं का सामना करना पड़ सकता है। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-भौतिक सुख-सम्‍पदा थोड़ी विवादित हो सकती है। व्‍यापारिक स्थिति सही रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा। कोई बहुत समस्‍या नहीं है। किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

See also  Horoscope 7 June 2023 : सोने की तरह चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। बचकर पार करें। यह सुखद समय नहीं है। लाल वस्‍तु पास रखें। अपना वस्‍त्र गरीबों को दान देना उचित रहेगा।

सिंह-चिंताकारी सृष्टि से उबर रहे हैं। अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो रही है। स्‍वास्‍थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी हुई है। कोई बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजें लगी हुई है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति में नरम-गरम चलता रहेगा। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

See also  Horoscope 10 June 2022 : इन राशि वालों के कारोबार में बन रही है परिवर्तन की सम्भावना, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

धनु-धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य विषम परिस्थितियों से निकलकर सही स्थिति में आ रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। सुखद समय है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ-स्थिति ठीक कही जाएगी। आनंददायक समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-किसी तरह की परेशानी में आ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। अंतत: शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगे। थोड़ा डिस्‍ट‍र्बेंस रहेगा लेकिन कोई खास परेशानी की बात नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान में दूरी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर