Horoscope 13 December 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 13 December 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी सही रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है।

वृषभ-भावुक मन से कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मिथुन-भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्ध‍ि होगी। गृहकलह हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बिल्‍कुल ठीक चल रहा है।

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

See also  Horoscope 8 April 2022 : सूर्य के समान चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

सिंह-धन का आगमन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। कुछ खराब नहीं है। बस थोड़ी सी कमजोरी लगेगी आपको। प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। धनहानि है यदि निवेश करते हैं तो। इसका ध्‍यान रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा नरम-गरम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

तुला-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी या कोई अज्ञात बात मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

धनु-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं।

मकर-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है।

See also  Horoscope 5 June 2024 : इन राशि वालों को आज नए स्त्रोतों से होगा धन लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

कुंभ-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

मीन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्‍भव है। खुश रहने वाला समय है। सुखद समय है। स्वास्‍थ्‍य थोड़ा सा नरम-गरम है। प्रेम-संतान अच्‍छा है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर