Horoscope 14 December 2022 : इन राशि वालों को हो सकती है धन हानि, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 14 December 2022 : इन राशि वालों को हो सकती है धन हानि, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क।

आज का राशिफल-

मेष-अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी के साथ सम्‍बन्‍धों पर, उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर और उनसे सम्‍बन्‍ध‍ित चीजों पर ध्‍यान दें। थोड़ी दूरी और परेशानी का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी ठीक चलेगा।

वृषभ-शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएगा। उनका पराभव होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा है।

मिथुन-मानसिक स्थिति थोड़ी सी डंवाडोल रहेगी। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा मन पर। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा।

कर्क-रौब और रुआब आपके अंदर बना हुआ है। पिता का भरपूर सहयोग बना हुआ है। स्‍वास्थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापार सही है।

See also  Horoscope 14 January 2025 : इन राशि वालों को मिल सकते हैं धन लाभ के नए अवसर, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह-व्‍यापारिक स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार सही दिख रहा है।

कन्‍या-यदि मुंह में कोई भी समस्‍या हो। छाले पड़ें या दांत से सम्‍बन्‍धित समस्‍या हो तो किसी डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक कही जाएगी। व्‍यापारिक स्थिति भी एक ढंग से सही है।

तुला-नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा से ओत प्रोत रहेंगे। कभी बहुत हाई तो कभी बहुत लो महसूस कर सकते हैं। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी सही चल रहा है।

वृश्चिक-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान व्‍यापार भी मध्‍यम है।

See also  Horoscope 14 July 2022 : इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, धनलाभ और अधूरे काम होंगे पूरे, जानें सभी राशियों का राशिफल

धनु-मानसिक दबाव बना रहेगा। हालांकि धन और आय की स्थिति अच्‍छी रहेगी। संतान और प्रेम पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार आपका ठीक चलेगा।

मकर-सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। राजनीतिक गलियारों में थोड़ा मतभेद और मनभेद दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी नरम-गरम बना रहेगा। कोई खराबी नहीं है।

कुंभ-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। भाग्‍य पर भरोसा करके इस समय कोई काम नहीं कर सकते। भाग्‍य कम साथ देगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम है।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम दिख रहा है।