बीजापुर। जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कांवड़गांव निवासी गोपीराम पोडियम गांव का धनाढ्य किसान था जो गांव में ही एक छोटी दुकान भी चलाता था।

दरअसल नक्सलियों तीन दिन पूर्व 8 अगस्त को ग्रामीण किसान को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। जिसके बाद उससे 3 दिनों की पूछताछ के बाद उसके साथ मारपीट की गयी। मारपीट करने के बाद बीती रात बुधवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव के समीप शव को फेंक दिया है। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर नेलसनार थाना में सूचना दी गई है। नेलसनार से थाना प्रभारी शशिकांत यादव के साथ जवानों का दल रवाना हुआ है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी अंजनेय वैष्णव ने पुष्टि की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Big blow to Congress and 'Bharat Jodo' - ट्विटर हैंडल पर रोक लगाने कोर्ट का आदेश