सरकारी वाहन का दुरूपयोग

बीजापुर। शासकीय वाहन में अवैध परिवहन करते पकड़े गए पशुधन विकास विभाग के अधिकारी पर पहले तो वन विभाग ने जुर्म दर्ज किया, बाद में इसकी जानकारी मुख्यालय में पहुंचने के बाद अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

इस मामले में बीजापुर में पदस्थ विभाग के उप संचालक डॉ लल्लन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।विभाग के अवर सचिव अरविन्द भार्गव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ० लल्लन सिंह, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, बीजापुर द्वारा शासकीय वाहन से वनोपज के अवैध परिवहन किए जाने के कारण वनमण्डल, बीजापुर अंतर्गत वन अपराध प्रकरण 9712/16, दिनांक 31.07.2022 दर्ज होने से डॉ० सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में डॉ० सिंह का मुख्यालय, संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, जगदलपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में डॉ० सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

See also  बिजली विभाग का सहायक अभियंता निलंबित, 25 लाख की बिजली चोरी में मिलीभगत की आशंका, 56 अफसरों की संयुक्त टीम की हुई छापामार कार्रवाई

जानिए, क्या है मामला…

दरअसल बीजापुर जिले के भोपालपटनम में वन विभाग की टीम ने 31 जुलाई को वेटनरी विभाग की सरकारी एम्बुलेंस से सागौन का चिरान जब्त किया था। फारेस्ट नाके पर वन अमले ने गाड़ी रोकी तो उसमें सागौन की चिरान लकड़ियां रखी हुई थीं। गाड़ी को खुद विभाग के उप संचालक डॉ. लल्लनसिंह चला रहे थे, जिसके बाद डॉ. लल्लन के खिलाफ वन विभाग ने अपराध कायम किया और पशुधन विकास विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच के बाद डॉ. लल्लन सिंह को निलंबित कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर