रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना तय हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि सोमवार कांग्रेस के महासचिव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

बता दें कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मरकाम कल सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

आपको बता दें कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। छत्तीसगढ़ से 3 हजार कांग्रेसी प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने दिल्ली रवाना होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  'सहमति थी, तो नाबालिग के साथ बने संबंध को रेप नहीं कह सकते'- ओडिशा हाई कोर्ट