Horoscope 3 September 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 3 September 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है। थोड़ा धैर्य के साथ धीरे चलाएं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक संतुलन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने वालों के लिए बेहतर समय है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा दिख रहा है आपका।

See also  Horoscope 21 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

कन्‍या-बहुत अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में निखार आएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत है।

तुला-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन धनहानि की भी आशंका है, यदि निवेश करेंगे तो। कुटुम्‍बीजनों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

धनु-मन चिंतित बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान बढ़िया, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्‍यम समय रहेगा।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

कुंभ-व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

See also  Today's Horoscope : इन 3 राशियों के लिए आज का दिन वरदान समान, जानें अपना राशिफल

मीन-जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान-व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है।