Horoscope 22 December 2022 : इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 22 December 2022 : इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। किसी नए व्‍यापार के प्रारम्‍भ से भी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।

वृषभ-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। कामों में बाधा आ सकती है। भाग्‍य साथ नहीं देगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी प्रति‍कूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।

See also  Horoscope 7 April 2025 : इस राशि के लोगों के लिए बनेंगे आय के नवीन स्रोत, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कर्क-जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हड्डी से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। व्‍यापारिक कोई नई शुरुआत न करें। कोई लांक्षन लग सकता है विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में। थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। फिर भी पैरों में चोट लग सकती है। कोई विशेष या बड़ी बात नहीं होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापार भी आपका ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें।

See also  Horoscope 23 February 2025 : इस राशि के लोगों को कारोबार में होगी वृद्धि, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

वृश्चिक-व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। थोड़ा जोड़-तोड़ करना पड़ेगा आपको। नाक, कान, गला की तकलीफ हो सकती है। भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। बहुत शुभ नहीं दिख रहा है।

धनु-धनहानि के संकेत हैं। कुटुम्‍बीजनों से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। किसी भी तरह का निवेश किए तो धनहानि निश्चित है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार मध्‍यम है।

मकर-सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा आपमें रहेगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे।

कुंभ-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा आपको परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा।

मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो सकती है लेकिन मन अप्रसन्‍न रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन खिन्‍न रहेगा। प्रेम में भी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। आय के मार्ग को लेकर भी ध्‍यान रखिएगा। कोई नकारात्‍मक मार्ग से पैसे न आएं। मध्‍यम समय कहा जाएगा।

See also  Horoscope 22 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर