NEET Result 2022: 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म, आज जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
NEET Result 2022: 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म, आज जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

एजुकेशन डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बुधवार 7 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट का ऐलान करने वाली है। एनटीए के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है। एक बार रिजल्ट का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार अपना नीट यूजी स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास नीट यूजी रिजल्ट को चेक करने का ऑप्शन nta.ac.in और ntaresults.nic.in की वेबसाइट पर भी होगा।

अधिकारियों ने बताया, ‘मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट-यूजी का रिजल्ट 7 सितंबर को जारी किया जाएगा। इस साल नीट यूजी एग्जाम के लिए सबसे ज्यादा एप्लिकेशन देखने को मिले। इससे पहले, नीट यूजी 2022 की प्रोविजनल आंसर की को जारी कर दिया गया है। नीट यूजी एग्जाम 17 जुलाई को करवाए गए थे।

ऐसे करें NEET UG Result डाउनलोड

नीट यूजी रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको NEET Result 2022 लिंक दिखाई देगा.

See also  PNB सहित इन 10 सरकारी बैंकों के विलय को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, ग्राहकों के खातों पर होगा ये असर ...

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लिकेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को फिल करना होगा.

सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा.

अब आप अपनी स्क्रीन पर नीट यूजी रिजल्ट को देख पाएंगे.

रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य में यूज के लइए इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.