नई दिल्ली। दिल्ली के आजाद मार्केट के शीश महल में बन रही एक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की खबर है। बताया जा रहा है मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है।

राहत और बचाव के लिए दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर है। दो घायल मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बिल्डिंग में 15 मजदूर मौजूद थे। हादसा सुबह 8 बजे हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ स्कूली बच्चे भी यहां से गुजर रहे थे। लोगों के मुताबिक मलबे में कुछ बच्चे भी दबे हो सकते हैं।

See also  CG News: साय कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को, धर्मातंरण संशोधन विधेयक ​सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा