सड़क पर लगा था जाम… समय पर मरीज की जान बचाने कार छोड़ 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

टीआरपी डेस्क। बेंगलुरु की ट्रैफिक में फंसे एक डॉक्टर ने अपने मरीज की जान बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया जो हर एक डॉक्टर के लिए मिसाल बन गया है।

ये डॉक्टर हैं मणिपाल हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सर्जन डॉ. गोविंद नंदकुमार। बता दें कि डॉक्टर 30 अगस्त को एक अर्जेंट लेप्रोस्कोपिक गॉलब्लैडर की सर्जरी करने जा रहे थे, लेकिन वे सरजापुर-मराठल्ली पर जाम में फंस गए। भारी ट्रैफिक को देखते हुए डॉ. नंदकुमार ने को लगा कि यदि देर होती है तो महिला की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर ने अपनी कार वहीं छोड़ बगैर सोचे अस्पताल तक 3 किमी की दौड़ लगा ली। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डॉ. नंद कुमार सेंट्रल बेंगलुरु से मणिपाल अस्पताल, सरजापुर के लिए डेली ट्रैवल करते हैं। उस दिन भी वे समय से पहले ही घर से अस्पताल के लिए निकले थे। उनकी टीम सर्जरी के लिए पूरी तरह से तैयार थी। हैवी ट्रैफिक को देखते हुए उन्होंने कार को ड्राइवर के साथ छोड़ने का फैसला किया और बगैर कुछ सोचे-समझे अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी।

See also  kisaan aandolan : आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, अंबाला में इंटरनेट बंद

डॉक्टर नंदकुमार की टीम पहले ही सर्जरी के लिए तैयार थी। उनके ऑपरेशन थिएटर में पहुंचते ही हरकत में आ गई। बिना किसी देरी के डॉक्टर ने सर्जिकल ड्रेस पहना और ऑपरेशन किया। जो सफल रहा और महिला मरीज को समय पर छुट्टी दे दी गई।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

डॉक्टर नंद कुमार ने दौड़ने का एक शॉर्ट वीडियो भी बनाया था, जिसे उन्होंने सोमवार को शेयर किया है। डॉक्टर के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु के कई हिस्सों में कई बार पैदल यात्रा करनी पड़ती है, कभी-कभी रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है। मैं चिंतित नहीं था, क्योंकि हमारे अस्पताल में एक मरीज की अच्छी देखभाल करने के लिए पर्याप्त स्टाफ और बुनियादी ढांचा है। छोटे अस्पतालों के लिए स्थिति समान नहीं हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Tripura Election 2023: 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए दोपहर 1 बजे तक 51.35 फीसदी वोटिंग, 2 मार्च को होगी मतगणना