Horoscope 22 December 2022 : इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 22 December 2022 : इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-शुभ कार्यों में खर्च होगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार आपका सही चलेगा। मन-मस्तिष्‍क की स्थिति सही रहेगी। कुल मिलाकर खर्च की अधिकता को ध्‍यान में रखें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। कहीं रुपए-पैसे फंसे हैं तो कोशिश करिए निकल जाएंगे। आय के कुछ नए मार्ग भी बन सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अति शुभ समय है। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ समय है।

See also  Horoscope 29 July 2022 : इन राशि वालों के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्‍तरी, जानें क्या कहते आपके सितारे

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में नयापन आएगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय होगा। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। वाहन तेज न चलाएं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा।

कन्‍या-जीवनसाथी से चली आ रही परेशानी दूर होगी। शुभता में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम लेकिन अच्‍छी है। व्‍यापार सही दिख रहा है। शादी तय हो सकती है।

तुला-शत्रु परास्‍त होंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

वृश्चिक-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा।

धनु-भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां का स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। आपका स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा अभी मध्‍यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

See also  Horoscope 29 March 2022 : आज इन राशि वालों को आय में मिलेगी आशातीत सफलता, पढ़े मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

कुंभ-निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा कुटुम्‍बीजनों से थोड़ी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

मीन-शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। संतान आज्ञा का पालन करेगी। प्रेम की स्थिति बड़ी अपनापन वाली होगी। शुभ समय कहा जाएगा। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर