टीआरपी डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटलाइजेशन से जिंदगी तो आसान हुई है लेकिन कुछ समस्याएं भी बढ़ गई हैं। आए दिन साइबर हैकिंग के नए मामले सामने आ रहे हैं।

हैकर्स नए नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल में हैकिंग के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें ठग लिंक या मैसेज के जरिए अकाउंट खाली कर दे रहे हैं।

NCRB की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑनलाइन बैंकिग फ्रॉड के 4047 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा केस एटीएम फ्रॉड से जुड़े थे। वहीं दूसरे नंबर पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के मामले थे।

हाल ही में जो नए ठगी के मामले आए हैं उनमें ठग आम लोगों को बिजली बिल जमा करने के नाम पर मैसेज और एसएमएस के जरिए लिंक भेज रहे हैं। इस मैसेज में बिल की जानकारी के साथ वो लिंक मौजूद होता है, जिस पर क्लिक करके पैसे जमा कराने के लिए कहा जाता है।

See also  VIDEO: कैटरीना का यह GYM WORKOUT देख हैरान रह जाएंगे

ये लिंक दरअसल बिजली का बिल जमा करने वाला नहीं होता है बल्कि हैकर्स के होते हैं। इस लिकं पर क्लिक करते ही लोगों के पैसे अकाउंट से कट जाते हैं। हैकर्स इस फ्रॉड को वॉट्सऐप और एसएमएस के जरिए लिंक भेजकर अंजाम देते हैं।

हैकर्स के जरिए भेजे जाने वाले मैसेज में यह दावा किया जाता है कि अगर बिजली का बिल तुरंत नहीं भरा तो बिजली काट दी जाएगी। जिसे देखते ही आम लोग बगैर सोचे समझे इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर