सावधान! इस Virus से खतरे में है आपका Bank Account, एक गलती आपको बना देगी कंगाल

टीआरपी डेस्क। आपके बैंक अकाउंट पर नया खतरा मंडरा रहा है। आपकी एक गलती आपके अकाउंट को खाली कर देगी। इसे लेकर सरकारी एजेंसी की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। यह वायरस आपके फोन में इंस्टॉल होकर आपके सारे बैंकिंग डिटेल्स को चुरा लेता है।

इस बार एक नए तरीके के मोबाइल बैंकिंग मैलवेयर कैंपेन से उनको निशाने पर लिया जा रहा है। इसको लेकर इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने चेतावनी जारी की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी CERT-In की हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस वजह से SOVA मैलवेयर से बच के रहने की जरूरत है। ये पहले अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों को टारगेट कर रहा था।

बता दें कि अब इस मैलवेयर में भारत और दूसरे देशों को भी इल लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। SOVA मैलवेयर का लेटेस्ट वर्जन अपने आपको एंड्रॉयड ऐप के जरिए छुपा लेता है। ये पॉपुलर ऐप्स जैसे Chrome, Amazon, NFT प्लेटफॉर्म के लोगों का इस्तेमाल कर अपने आपको छुपा के रखता है।

See also  छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2023 में बनाया 'ईमानदारी' का रिकॉर्ड : ACB ने साल भर में 'भ्रष्टाचार' का केवल एक ही मामला किया दर्ज..!

इस तरह करता है काम?

SOVA मैलवेयर का नया वर्जन 200 से ज्यादा मोबाइल एप्लीकेशन को टारगेट कर रहा है। इसमें बैकिंग ऐप्स के अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज और वॉलेट्स भी शामिल हैं। ये मैलवेयर यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स को तब चुरा लेता है जब वो अपने नेट बैंकिंग ऐप्स में बैंकिंग अकाउंट को एक्सेस करने के लिए लॉगिन करते हैं। इस मैलवेयर को SMS फिशिंग के जरिए फैलाया जा रहा है।

जो कि फेक एंड्रॉयड ऐप डिवाइस पर इंस्टॉल होने के साथ एक्टिव हो जाता है। जिसके बाद ये सभी ऐप्स की लिस्ट कमांड और कंट्रोल सर्वर पर भेज देता है। इसका फायदा स्कैमर्स को मिलता है।

ऐसे रहें सेफ

यूजर्स जब इन ऐप्स को हटाने की कोशिश करते हैं तो यूजर्स को काफी पॉप-अप दिखाए जाते हैं और ऐप रो लेकर कहा जाता है कि ये सेफ है। इनसे बचने के लिए आप किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से ऐप डाउनलोड न करें। ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी परमिशन पर जरूर ध्यान दें। उन्हीं परमिशन को अलॉउ करें जो जरूरी हैं।

See also  Controversy over Dongargarh temple : डोंगरगढ़ में नवरात्र उत्सव के दौरान राज परिवार की अनदेखी से उभरा आक्रोश, राजकुमार ने मंदिर ट्रस्ट पर परंपरा की उपेक्षा का लगाया आरोप