जम्मू-कश्मीर। करीब तीन दशकों के बाद लोगों का बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना मंगलवार को घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के उद्धघाटन के साथ पूरा होने जा रहा है। उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।

प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक विजय धर ने कहा कि मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे।

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूर्ड कोर्ट भी होगा।

See also  BJP Leader Is Not Spared In Rape Case - रेप केस में कैलाश विजयवर्गीय को SC से राहत नहीं