अरमान कोहली को मिली जमानत, नारकोटिक्स एक्ट में पिछले 1 साल से थे जेल में बंद

टीआरपी डेस्क। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता अरमान कोहली को जमानत दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा। अरमान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था और पिछले 1 साल से जेल में बंद थे।

अरमान कोहली को 29 अगस्त, 2021 को NCB ने 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने माना कि जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद, ‘प्रथम दृष्टया’ ऐसा लगता है कि कोहली ‘नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ जुड़े थे।’

विशेष अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत के समक्ष कोहली और सह-आरोपियों के बीच अपने बैंक स्टेटमेंट के साथ मैसेज में हुई बातचीत प्रस्तुत की थी।

See also  Friendship Day Special: इस बॉलीवुड एक्टर ने गाया गाना, इमोशनल मैसेज किया शेयर