विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 'Rethinking Tourism Theme' पर होगा विचार-विमर्श

रायपुर। पर्यटन के महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से प्रतिवर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है।

देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और पर्यटकों के लिए अधोसंरचनाओं को विकसित करने के साथ ही किसी भी देश की कला, संस्कृति, परंपरा, जीवन शैली का दर्शन कराना, पर्यटन का मुख्य उद्देश्य है।

विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) प्रतिवर्ष विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम निर्धारित करता है। इस वर्ष की थीम है “Rethinking Tourism’ अर्थात पर्यटन को एक नई सोच के साथ नई दृष्टि के साथ और उसके नए आयामों को प्रमोट करना जो सस्टेनेबल भी हो और जिन्हें पर्यटक अपनी रिस्पांसिबिलिटी समझकर आगे बढ़ाते रहें। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पर्यटन को मास टूरिज्म से अलग हटकर स्पेशल इंटरेस्ट के रूप में देखते हैं जैसे-वाइल्डलाइफ टूरिज्म, एस्ट्रो टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, गोल्फ टूरिज्म, हेरिटेज, कल्चर एण्ड फिल्म टूरिज्म आदि ।

See also  आज दोपहर भूपेश कैबिनेट की होगी अहम बैठक, आरक्षण पर होगा फैसला

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इस वर्ष दिनांक 27 सितम्बर 2022 (मंगलवार) को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, व्ही.आई.पी. रोड, रायपुर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में प्लेटिनम प्रायोजक के रूप में सहभागिता की जा रही है। जिसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रसिद्ध विशेषज्ञ स्पीकर्स शामिल होंगे तथा ‘Rethinking Tourism Them पर विचार विमर्श करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं श्री राज्यों के पर्यटन से संबंधित स्टेकहोल्डर्स भी शामिल होंगे।

इनके अतिरिक्त इस इवेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ पर्यटन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन एवं पर्यटन स्थलों पर आधारित राज्यगीत का लोकार्पण तथा फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया जावेगा। विश्व पर्यटन दिवस के पहले आयोजित कार रैली के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जावेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेमीनार के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अटल श्रीवास्तव, माननीय उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, माननीय सदस्य संचालक मंडल निखिल द्विवेदी, नरेश ठाकुर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के अधिकारी इस सेमीनार में हिस्सा लेंगे।

See also  Chaitanya Baghel: चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के मामले में प्रियंका गांधी की इंट्री, कही ये बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर